बीएसपी चंडीगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित जी.एस. कंबोज बने बीएसपी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष

 बीएसपी चंडीगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित जी.एस. कंबोज बने बीएसपी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष



चंडीगढ़ 29 जुलाई 2021:देश की बहुजन समाज पार्टी (बसपा)की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चंडीगढ़ में बसपा के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जीएस कंबोज को नियुक्त किया है उनके निर्देशानुसार यहां नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष जीएस कंबोज की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें जीएस कंबोज ने बसपा चंडीगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की इसमें उन्होंने वाईस प्रेजिडेंट पद के लिए एस ए खान व गिरिवर सिंह,जनरल सेक्रेटरी पद के लिए मनोज कुमार, सुनील कुमार, आर पी सिंह, गुगन राम व गुरनाम सिंह तथा सेक्रेटरी पद के लिए तिरलोक चंद, हरि कृष्ण व शंकर राव नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर बसपा चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जीएस कंबोज ने पार्टी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता है इन सभी के बसपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है।

कंबोज ने कहा कि आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बसपा अपने सक्रिय उम्मीदवारों को चुनाव के मैदान में उतारेगी और अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ पंजाब के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल द्वारा एक पांच मैम्बरी कमेटी भी गठित की है जो कि आगामी नगर निगम के चुनाव की देख रेख करेगी और उसमें सुखदेव सिंह सोनू को इस कमेटी का इंचार्ज लगाया गया है तथा उन्हें (जी एस कंबोज), वरयाम सिंह, बृजपाल व समय सिंह को कमेटी सदस्य बनाया गया है।

इस अवसर पर बसपा चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित वाइस प्रेसिडेंट एस ए खान ने कहा कि निसंदेह जीएस कंबोज जी के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी सक्रिय व शहर की जनता से मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं आज पार्टी के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर आगामी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने में सक्षम रहेंगे उन्होंने कहा कि जीएस कंबोज एक तीक्ष्ण बुद्धि के नेता है और उनके दिशा निर्देश के अनुसार सभी मिलकर काम करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Youtube Channel Image
Madangfx.com Subscribe To watch more Blogging Tutorials
Subscribe