बेटी के बाद बेटे के पिता बने काॅमेडियन कपिल शर्मा। Kapil Sharma

 

सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी।
ट्वीट के जरिए फैंस दी खबर और उनके प्यार के लिए किया धन्यवाद।
अपने चुटीले आंदाज से सबके चेहरे पर मुस्कराहट लाने वाले काॅमेडियन कपिल शर्मा के लिए आज बेहद खुशी का दिन है। वे एक बार फिर पिता बने हैं। उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस को खुद अपने ट्वीटर के जरिए सबको दी।
आज सुबह मसहूर काॅमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट के जरिए फैंस को बड़ी खबर दी। जिसमें उन्होंने अपने एक फिर से पिता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए फैंस के प्यार और आर्शीवाद के लिए धन्यवाद अदा किया। उन्होंने लिखा आज उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। माॅ और बेटा दोनों सुरक्षित हैं। आप सभी के प्यार और आर्शीवाद के लिए तहे दिल से धन्यवाद। कपिल का किया हुआ ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाॅलीवुड जगत के कई सितारों ने कपिल को अपने-अपने अंदाज में बधई दी है।

आपको बता दें कि कपिल आॅलरेडी एक बच्ची के पिता हैं जिसका नाम अनायरा शर्मा है। गौरतलब है कि कपिल अक्सर अपने शो में बच्चों पर जोक करते आए हैं, जिसमें कई बार वे बच्चों के किरदार भी करते दिखते हैं। मसलन वे कैसे जिद करते हैं और कैसे जिद पूरी न होने पर जमीन पर लेट जाते हैं। कहा जाता है कि कपिल स्टेज पर जितना खुशदिल नजर आते हैं, अपनी नीजि जिंदगी में वे उतने ही सीरियस हैं। उनके अंदाज से यूं लगता है कि वे हर वक्त यूं ही चुटीले अंदाज में रहते होंगे लेकिन इससे उलट वे अपने बहुत से कामों में व्यस्त होते हैं और इसके अलावा अपने शो के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। कपिल के जीवन में कितनी भी कठनाइयां आयी हों लेकिन वे पर्दे पर हमेसा मुस्कराते हुए ही नजर आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Youtube Channel Image
Madangfx.com Subscribe To watch more Blogging Tutorials
Subscribe